बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव उगनपुर में बंदरों के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र श्री कृष्णा अपनी छत पर बंदर भगा रहा था। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह संतुलन खोकर छत से नीचे गिर पड़ा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बंदर भाग चुके थे। परिजनों ने घायल युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के आतंक को लेकर रोष व्याप्त है।
.jpg)