Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: पूरनपुर चीनी मिल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, तौल व्यवस्था संतोषजनक पाई! किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, 17 लाख कुंतल गन्ना खरीद पूरी समय पर पर्ची वितरण का दावा


पीलीभीत। सोमवार को उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण कर मिल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल यार्ड में मौजूद किसानों से बातचीत कर गन्ना तौल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि तौल प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।एसडीएम ने बैलगाड़ी एवं ट्रॉली ग्रॉस कांटों का भी निरीक्षण किया और तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता की जांच की। मौके पर मौजूद जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने जानकारी दी कि किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां जारी की जा रही हैं तथा सभी क्रय केंद्रों पर तौल कार्य नियमित रूप से संचालित है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मिल परिसर में किसानों के बैठने और विश्राम के लिए किसान भवन बनाया गया है, जहां तख्त और गद्दों की व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल सुविधा के लिए नल भी लगाए गए हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले किसानों को राहत मिल रही है।

अधिकारियों के अनुसार अब तक चीनी मिल द्वारा लगभग 17 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की जा चुकी है और क्रय केंद्रों के 12वें पक्ष के 15 कॉलम तक की सभी पर्चियां किसानों को वितरित कर दी गई हैं। गेट एवं एट-गेट पर कुछ किसानों का गन्ना अभी शेष है, जिनकी पर्चियां भी जारी की जा रही हैं।प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अपनी पर्ची में अंकित गन्ना किस्म ही लेकर आएं और अगेती किस्म की पर्ची पर सामान्य या रिजेक्ट गन्ना न लाएं, ताकि तौल प्रक्रिया में बाधा न हो।निरीक्षण के समय मिल के मुख्य अभियंता, मुख्य रसायनविद, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |