Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः एनएसएस शिविर में छात्रों को कराया गया योगाभ्यास, स्वच्छता का दिया संदेश! ध्यान-योग दिवस पर सूर्य नमस्कार से लेकर प्राणायाम तक का अभ्यास


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को ध्यान एवं योग दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्यगीत के साथ हुआ।

मुख्य प्रशिक्षक के रूप में संस्कृत विभाग के शोधार्थी विकास मंडल ने स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए मानसिक एकाग्रता, तनाव मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला। योग सत्र के बाद स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया। गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपयोग, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और प्लास्टिक के कम उपयोग के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित पटेल ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना भी है। अंत में स्वयंसेवकों को नियमित योग और स्वच्छता अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |