प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक विकास भवन के सभागार में सांसद प्रतापगढ़ डा0 शिवपाल सिंह पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सांसद कौशाम्बी पुष्पेन्द्र सरोज, विधायक रानीगंज डा0 आर0के0 वर्मा, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, विधायक पट्टी राम सिंह पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ‘‘लाल साहब’’, एमएलसी प्रतिनिधि शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, विधायक सदर के प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, एमएलसी डा0 महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, ब्लाक प्रमुख व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने पूर्व दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के उठाये के मुद्दोंध्सुझावों पर की गयी कार्यवाहियों के महत्वपूर्ण बिन्दुओं क्रमशः महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायत कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना, राष्ट्रीय पशु रोग निंयत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि के सम्बन्ध में अनुपालन आख्या व की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में चर्चा के दौरान विधायक रानीगंज व विधायक विश्वनाथगंज द्वारा अमृत सरोवरो में पानी के जल भराव का प्रकरण उठाया गया है और अमृत सरोवरध्तालाब को कैनाल से जोड़ने की बात कहीं गयी जिससे अमृत सरोवरो में पानी की उपलब्धता रहे जिस पर डीसी मनरेगा ने बताया कि हर एक ग्राम पंचायत के तालाबध्अमृत सरोवरों में आगामी महीनो में पानी रहेगा जिससे पशु-पक्षियों को गर्मी में पानी की सुविधा मिल सके। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के ग्राम नेवादा गौराडाड़ में 530 मीटर में गतवर्ष निर्मित इण्टरलाकिंग सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा बिना एनओसी प्राप्त किये निर्माण के एक वर्ष पश्चात् ही इण्टरलाकिंग ईट हटाकर लेपन कार्य करा दिया गया इस प्रकरण पर सम्बन्धित ठेकेदार व कार्मिक के विरूद्ध अभी तक कोई कार्यवाही न किये जाने का मुद्दा विधायक विश्वनाथगंज द्वारा उठाया गया जिस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की और जिलाधिकारी से कहा कि यदि निर्माण खण्ड-2 के अधिशासी अभियन्ता द्वारा दो दिन के अन्दर ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई नहीं करते है तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान दिया जाये और जो आवास की सूची प्राप्त होती है उसकी जांच अलग से अधिकारियों द्वारा करायी जाये जिससे अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिल पाये। विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के हैदरपुर व सण्ड़वा दुबान के मुसहर बस्ती में अभी तक लोगो को आवास न मिलने के प्रकरण में सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि मुहसर बस्ती में जिन लोगों के पास जमीन उपलब्ध है उन्हें आवास का लाभ दिया जाये और जिनके पास जमीन नहीं है उन्हें आवासीय पट्टा दिलाकर उन्हें भी आवास योजना का लाभ मुहैया कराया जाये। दैवीय आपदा से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाये। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा मुद्दा उठाया गया कि पाइप लाइन बिछाते समय सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है लेकिन मरम्मत नहीं करायी जाती जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही क्षतिग्रस्त सड़को को मरम्मत करा दिया जायेगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव दिया गया कि जहां पर पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उसे चालू कर दिया जाये जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। सांसद प्रतापगढ़ ने कहा कि जिन गांवों में खारा पानी की समस्या आ रही है उनके लिये शुद्ध पेयजल हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। जनप्रतिनिधियों ने बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन, विद्यालयों के ऊपर से गुजरे हाईटेशन तार हटवाने, सड़क और शुद्ध पानी का मुद्दा उठाया जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन व हाईटेंशन तार हटवाने हेतु विद्युत विभाग को पैसा दिया जा चुका है और अधिकांश स्कूलों में विद्युत कनेक्शन व हाईटेंशन तार हटाये जा चुके है और शेष पर जल्द ही कार्य पूर्ण हो जायेगा। विधायक विश्वनाथगंज द्वारा आगामी गर्मी के दृष्टिगत ट्रान्सफार्मरों के ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाते हुये कहा कि समय रहते अधिक क्षमता के ट्रान्सफार्मर लगा दिये जाये नहीं तो आमजनमानस को कठिनाईयों का सामना उठाना पड़ेगा जिस पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि समय रहते जांच कराकर ट्रान्सफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाये। सांसद कौशाम्बी ने कहा कि बच्चो के पढ़ाई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली काट दी जाती है जिससे बच्चों को पढ़ने आदि कार्यो में कठिनाई होती है, जिस पर अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि गया कि बच्चो के पढ़ाई के समय बिजली आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा जाये। बैठक में विधायक रानीगंज द्वारा बताया गया कि कुसुवापुर, कटरा गुलाब सिंह व गौरा स्वास्थ्य केन्द्र काफी जर्जर स्थिति में है जिससे अप्रिय घटना कभी भी घट सकती है जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जल्द ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी जाये। इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों द्वारा मानधाता के गम्भीरा में पुलिया, नहरों की सफाई, रामदेवपट्टी के नाला पर पुलिया का कार्य कराये जाने का मुद्दा उठाया गया जिस पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। विधायक सदर प्रतिनिधि द्वारा दो मुहा नाले पर पुलिया बनी है जिसके दोनो तरफ रास्ता नही है जिससे लोगों को समस्यायो को सामना करना पड़ता है जिस पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बिना भूमि अधिग्रहण किये रास्ता बन पाना सम्भव नहीं है। इसी प्रकार विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर सांसद व जनप्रतिनिधियों ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दिशा की बैठक में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया। अन्त में मा0 सांसदध्अध्यक्ष जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी शिकायतें एवं प्रस्ताव प्राप्त हुये है उनको गम्भीरता से लेकर निस्तारण कराते हुये उन्हें अवगत भी करायें। सभी अधिकारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन की स्थिति से माननीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराये। उन्होने कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटनध्लोकार्पण किया जाये उसमें जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये। सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक बहुत ही सौहार्द वातावरण में सम्पन्न हुई इसके लिये जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सांसदध्अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुये कहा कि जनप्रतिनधियों द्वारा जो भी दिशा निर्देश व शिकायतें प्राप्त हुई है उसका सम्बन्धित अधिकारी शत् प्रतिशत निर्वहन करेगें।
