Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिले के विभिन्न बाजारों के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सचल दल द्वारा जांच हेतु संग्रहित किया खाद्य पदार्थों का नमूना


प्रतापगढ़। जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथान हेतु दिनांक-19.02.2026 से 28.02.2026 तक होली अभियान के अन्तर्गत बाजार में विक्रय किये जा रहे खोया, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर, एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पर प्रभावरी रोकथाम हेतु प्रत्येक निर्माण इकाईध्रिलेबलरध्पैकरध्कोल्ड स्टोरेजध्भण्डारण इकाईध्अस्थाई भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों के प्रतिष्ठानों पर विशेेष कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित थोकध्निर्माण इकाई के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया।  

बुधवार एवं गुरुवार को संग्रहित विधिक नमूनें का विवरण निम्नवत है।

1.बाबूगंज बाजार, कुण्डा, प्रतापगढ़ स्थित लालजी तिवारी पुत्र रामकृपाल तिवारी से खोया का एक नमूना संग्रहित करते हुए लगभग 60 किलोग्राम खोया को नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत लगभग रू0-15000ध् है।

2.ताजपुर, कुण्ड़ा, प्रतापगढ़ स्थित बंशी लाल पुत्र गया प्रसाद से सूजी (ब्राण्ड-अन्नाकूट गोल्ड) का एक नमूना संग्रहित किया गया।

3.08 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए, दो खाद्य प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी की जा रही है।

इस प्रकार दो विधिक नमूने को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को पे्रषित किये जा रहे है। खाद्य सचल दल में, श्री रोशन सिंह, श्री सन्तोष कुमार दूबे, डाॅ0 तूलिका शर्मा, डा0 शमशुन नेहा, श्री यादव संजय कुमार नन्हकू, श्री शहाब उद्दीन सिद्दीकी खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |