लखनऊ: कृष्णा नगर मे बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी, मुकदमा दर्ज
February 15, 2026
लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी के लाकर मे रखा जेवरात व नकदी चोरी घटना को अंजाम दे फरार हो गए। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर सुनहरा, शुभम सिटी, पंडित खेड़ा की रहने वाली निवासी गायत्रीश्रीवास्तव, पत्नी स्वर्गीय अंजनी वीर प्रसाद के अनुसार वह बीते 5 फरवरी को अपने दूसरे घर महानगर लखनऊ गई हुई थीं। 12 फरवरी को पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और अंदर लाइट जल रही है। जिसकी सूचना मिलते ही वह तुरंत वापस अपने घर पहुंचीं। मौके पर पहुंचकर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर मे रखी अलमारी के लाकर से जेवरात और लगभग 45 हजार रुपये नकद गायब थे। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से की। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों मे चोरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
.jpg)