Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अखिल भारतीय पासी समाज के राष्ट्रीय के नेतृत्व में 15 कन्याओं का हुआ विवाह! प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन महाराजा टीकन नाथ पासी का जन्मोत्सव व गरीब कन्याओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया-विक्रम राम राजेश


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब तहसील की ग्रामसभा पट्टी दिलवासी अमानीगंज लखनऊ में महाराजा टीकन नाथ पासी का किला अवशेष के रूप में स्थित है। महाराजा टीकन नाथ पासी का राज्य 12वीं शताब्दी में था। राजा का कार्यक्षेत्र जनपद बाराबंकी की सीमा से लगा हुआ एवं सीतापुर जनपद की सीमा तक फैला हुआ था। महाराजा टीकन नाथ पासी अपने किले पट्टी ढिलवासी से ही अपनी शासन व्यवस्था चलाते थे और न्यायपूर्वक निर्णय करते थे। महाराजा टीकन नाथ पासी की सेना में धनुषधारी, अस्तिधारी (तलवारधारी), भालाधारी, लट्ठधारी टुकड़ियां थीं जिससे वह दुश्मनों पर विजय प्राप्त करते थे। इस सेना को चतुरंगी सेना भी कहते थे। पासी समाज की बुद्धिजीवी व साहसी व्यक्तियों द्वारा ही प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन महाराजा टीकन नाथ पासी का जन्मोत्सव व गरीब कन्याओं का दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इस कार्यक्रम को बेहतर व सफलता के लिए पासी समाज ही नहीं अन्य समाज के उत्साही व्यक्तियों द्वारा समाज में व्याप्त दहेज रूपी दानव को समाप्त करने के लिए संस्था का पुरजोर सहयोग किया जाता है जिसमें अधोलिखित व्यक्तियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। शकुन्तला प्रसाद, राष्ट्रीय अध्यक्षा, महिला मोर्चा, अखिल भारतीय पासी समाज द्वारा समस्त कन्याओं व दूल्हों को वस्त्रदान, बर्तन दान आदि सम्पूर्ण व्यवस्था की जाती है और दहेज रहित सामूहिक विवाह के कार्यक्रम को उनके मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया जाता है। वही त्रिपुरारी रावत, संरक्षक, किला ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक कन्या को एक-एक साड़ी व एक-एक चुनरी उदार हृदय से भेंट किया गया। यह सदैव ही संस्था को बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। श्रीमती बृजेश रानी, मुख्य सेविका सेवानिवृत्त ने एक-एक साड़ी आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया। अन्नपूर्णा सरोज पत्नी राहुल वर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान किया। आरती मौर्या विकास नगर लखनऊ ने सम्पूर्ण कन्याओं का श्रृंगार व वस्त्र दान दिया है। नेहा रावत पत्नी दीपक कुमार वर्मा, लखनऊ ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। अतुल करण यादव, चेयरमैन अतुल्या ग्रुप ने कन्याओं को गृह संचालन हेतु पांच-पांच बर्तनों का उपहार दिया है। सलाउद्दीन सिद्दीकी, पूर्व राज्यमंत्री ने कन्याओं के लिए एक-एक रजाई आशीर्वाद स्वरूप ट्रस्ट के माध्यम से प्रदान किया है।अनुज कुमार वर्मा ने भी हर कन्या को बिछिया देने का वादा किया है। वही मा० विधायक योगेश शुक्ला ने किले के ऊपर फोर-वे लाइट लगवाया है तथा 40 गुणा 50 का टीन शेड का निर्माण उनके द्वारा कराया जा रहा है ताकि वर्षा आदि में वहाँ पर कार्यक्रम किया जा सके। मा० विधायक द्वारा वर-वधुओं को आशीर्वाद के तौर पर एक-एक बक्सा उनके सफल गृहस्थ जीवन के लिए प्रदान किया गया है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि आर०ए० प्रसाद जो किला ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं,उन्होंने पासी समाज के लिए किला ट्रस्ट की संरचना करते हुए पंजीकृत कराया है और यह किला लाखों पासियों के सम्मान का प्रतीक है, इसे एक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कराना चाहते हैं। किले के प्रांगण में ही माननीय अध्यक्ष जी के निर्देश के क्रम में एक नवीन राजकीय विद्यालय के लिए प्रयास किय गया और विधायक के सहयोग से किला प्रांगण में विद्यालय का निर्माण चल रहा है जिससे पासी समाज व अन्य समाज अत्यंत प्रफुल्लित है। महाराजा टीकन नाथ पासी किले की शान बनाये रखने के लिए आर०ए० प्रसाद व विक्रम राम राजेश तथा पूरी टीम कटिबद्ध है क्योंकि हम सब महाराजा टीकन नाथ पासी के वंशज हैं। इसमें आर०ए० प्रसाद, विक्रम राम,शकुन्तला प्रसाद,रंजीत कुमार रावत,मंशाराम, राजेश रावत, रामकुमार रावत,शिवकुमार रावत, बाबूलाल रावत,सातन पासी पट्टी वाले, दिवाकर, मयाराम, गंगाराम आदि का अथक प्रयास हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |