जगदीशपुर: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
February 14, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर में 12 से 14 फरवरी 2026 तक वार्षिक खेल-कूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर संजय सिंह निदेशक सीटेड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य इं. राम रतन द्वारा की गई। आयोजन रोड नंबर-4, इंडस्ट्रियल एरिया, जगदीशपुर स्थित पॉलिटेक्निक परिसर के खेल मैदान में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के सम्मुख 1500 मीटर की दौड़ संपन्न हुई जिसमें आदेश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने अन्य सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। सर्वाधिक पदक प्राप्त कर शिवांश सिंह ने बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग में पावनी कसेरा ने सर्वस्रेठ खिलाड़ी का खिताब जीता। 76 अंकों के साथ विक्रम साराभाई हाउस ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम रतन ने सहर्ष वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए पिछले वर्ष के सभी परीक्षा परिणाम के बारे में बताया। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे जीवन में कभी निराश ना होने की सलाह दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्र- छात्राओं को इस मिट्टी का कर्ज चुकाने के लिये सदैव तत्पर रहने हेतु, गाँव से निकल कर गाँव की ओर आकर विकास करने की प्रेरणा दी। साथ ही मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं का ध्यान विचार-मंथन व उद्यमशीलता की ओर लगाने की सलाह दी। मौके पर नृपेंद्र सिंह, मीनू द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार, सत्यांश सिंह, एन.डी. पांडेय, दीपशिखा, तनु कौशल, संदीप सिंह आर.एन. श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
