गौरीगंज: साइबर गोष्ठी का किया गया आयोजन
February 14, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज सभागार में जनपद अमेठी के समस्त थानों में नियुक्त साइबर सेलध्हेल्प डेस्क नोडल अधिकारियों के साथ साइबर गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के पोर्टलों की निगरानी, प्राप्त साइबर शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये । साथ ही जनपद में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में जागरूक करने तथा साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने हेतु लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिये गए ।
