Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: नगला ताज में सहपाऊ रजवाहा टूटने से आलू की फसल को भारी नुकसान, किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश


आगरा। विधानसभा क्षेत्र के नगला ताज क्षेत्र में सहपाऊ रजवाहा टूटने से किसानों की आलू की फसल को हुए भारी नुकसान का निरीक्षण किया गया। मौके पर पहुँचकर किसानों की समस्याएँ सुनी गईं और क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित उपजिलाधिकारी (ैक्ड) एत्मादपुर एवं तहसीलदार को निर्देश दिए गए कि किसानों की फसलों में हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन से समय पर उचित मुआवजा मिल सके।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। किसानों ने शीघ्र राहत एवं मुआवजा दिए जाने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |