Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 05 व 6 फरवरी को! महिला आयोग की सदस्य 06 फरवरी को विकास भवन में करेंगी जनसुनवाई व समीक्षा बैठक


प्रतापगढ़। जिले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का जनपद प्रतापगढ़ भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया है। वह दिनांक 05 फरवरी को अपरान्ह 5.30 बजे निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ पहुँचेंगी। दिनांक 06 फरवरी को महिला आयोग की सदस्य प्रातः 8 बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके पश्चात प्रातः 8.30 बजे वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण करेंगी। पूर्वान्ह 9 बजे डॉ. सोनेलाल पटेल 100 बेड जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद पूर्वान्ह 10.30 बजे वृद्धाश्रम चिलबिला तथा पूर्वान्ह 11.30 बजे जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी। अपरान्ह 1.30 बजे विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक करेंगी। शाम 6 बजे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |