आगरा । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान प्रशिक्षण के प्रथम बैच का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ तभी है जब इसका प्रभाव बच्चों में परिलक्षित हो । उन्होंने कहा कि हमें अपने आप को अद्यतन रखने के लिए शिक्षक से पूर्व तैयारी आवश्यक है। सामाजिक विज्ञान बहुत महत्वपूर्ण विषय है और प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका अपना एक विशेष स्थान है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं इतिहास के प्रशिक्षण सत्रों का संचालन संदर्भदाता मीनू पवार, तेजेंद्र सिंह मीणा, रेनू जायसवाल, अबू मुहम्मद आसिफ एवं नोडल प्रभारी रचना यादव द्वारा किया गया। इन सत्रों में सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, सामाजिक विज्ञान में आकलन, सामाजिक विज्ञान शिक्षण की विधाओं आदि पर विस्तार से संदर्भ दाताओं द्वारा समूह चर्चा एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सत्रों का संचालन किया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद के प्रत्येक उच्च प्राथमिक कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से एक-एक शिक्षक को मिलकर कुल 870 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है द्वितीय बैच में विकास क्षेत्र बाह एवं बरौली अहीर के 81 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रभारी रचना यादव ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवक्ता कल्पना सिन्हा, हिमांशु सिंह, यशवीर सिंह, अनिल कुमार, रंजना पांडेय, डॉ प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, यशपाल सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम आदि का सहयोग रहा।
