Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: प्रधानी चुनाव की तैयारी करने पर दबंगो ने फल दुकानदार पर किया जानलेवा हमला, छीने रूपये! कोर्ट के आदेश पर घटना के चार माह बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज


लखनऊ । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक फल दुकानदार पर उसके गांव के दबंगो ने प्रधानी चुनाव की तैयारी करने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के साथ दुकान कमाई के हजारों रूपये छीन धमकी दे फरार हो गए। वही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घटना के चार माह बाद पीडित की नामजद शिकायत पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मूल रूप से  ग्राम दिपवल, याना औरास, जनपद उन्नाव निवासी बब्लू प्रसाद पुत्र हेमराज के अनुसार वह थाना क्षेत्र स्थित गंगाखेडा मे फलों की दुकान लगाता है। आरोप  है कि बीते 16 सितंबर की रात्रि 10रू30 बजे उसके गांव के कुछ लोगों ने उसकी दुकान पर हमला किया और उसे मारने की कोशिश की। हमलावरों ने उसकी पत्नी केतकी देवी के साथ भी बदसलूकी की और उसकी बिक्री के 7,000 रुपये छीन ले गए। वही पीडित का कहना था हमलावरों में बल्लू उर्फ बालवीर, छोटू, और चुन्नू सिंह शामिल थे, जिन्होंने उसे धमकी दी थी कि अगर वह आने वाले पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, लेकिन हमलावरों ने उसे धमकी दी है कि वह प्रधानी का चुनाव लड़ता है तो उसे जान से मार देंगे। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही की गई। जिसके चलते उसने कोर्ट की शरण ले अपने गांव ग्राम दिपवल, थाना औरास, जनपद उन्नाव निवासी बबलू उर्फ बलवीर, छोटे, छोटू, चुन्नू सिंह, कल्लू के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |