Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महापौर और नगर आयुक्त ने बालाकदर मार्ग प्रकाश विभाग एवं चकबस्त योजना का किया औचक निरीक्षण


लखनऊ। महापौर और नगर आयुक्त बाला कदर स्थित मार्ग प्रकाश विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामग्रियों को व्यवस्थित करने एवं साफ सफाई रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि वे व्यवस्थाओं में सुधार करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।इसके अलावा,महापौर  और नगर आयुक्त ने नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन चकबस्त योजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और फर्म को निर्देश दिए कि वे तय समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करें और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।इस निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त  ललित कुमार, पंकज कुमार,  अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता सिविल  महेश वर्मा और मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक  मनोज प्रभात जी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।महापौर और नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें और शहर के विकास में अपना योगदान दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |