लखनऊ: 13 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
February 11, 2026
लखनऊ। आलमबाग आशियाना क्षेत्र में कंपनी खोल आमजनमानस को झांसे में लेकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली कंपनी मालिक समेत कंपनी से जुड़े दर्जन भर लोगों के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस खोल सैकड़ों लोगों को आशियाना का ख्वाब दिखा झांसे में लेकर आम जनमानस से लूट खसोट किया गया था जिसमें मामले में कंपनी मालिक और उसके पार्टनरों और सहयोगी कर्मियों के खिलाफ कई मुकदमे कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कंपनी का मुख्य संचालक विजय कांत तिवारी को जेल भेज दिया गया था जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। मुकदमों के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है जिसमें कंपनी से जुड़े तीन सहयोगियों राजकुमार पुत्र राजकुमार निवासी हरिहरपुर नीलमथा कैंट, गोमती प्रसाद पुत्र बृजमोहन निवासी परवर पश्चिम मोहनलालगंज एवं शबिहुल हसन पुत्र जलीलूल हसन निवासी जेल रोड बंगला बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
.jpg)