अमेठीः महाशिवरात्रि पर डॉ. संजय सिंह व अमिता सिंह ने किया जलाभिषेक
February 15, 2026
अमेठी। महाशिवरात्रि पर सती महारानी मंदिर में डॉ. संजय सिंह व रानी अमिता सिंह ने किया जलाभिषेक, जनकल्याण की कामना महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सती महारानी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और पूरे परिसर में “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह एवं रानी अमिता सिंह ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामनगर सती महारानी मंदिर में महाशिवरात्रि पर डॉ. संजय सिंह व रानी अमिता सिंह ने किया जलाभिषेक महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सती महारानी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह एवं रानी अमिता सिंह ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
