Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: व्यापारियो के साथ की गयी गोष्ठी


गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा पुलिस कार्यालय सभागार गौरीगंज में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, बर्तन व सर्राफा व्यवसायियों, पेट्रोल पंप संचालकों, गेस्ट हाउस संचालकों आदि जनपद के व्यापारी बन्धुओं के साथ गोष्ठी की गयी । बैठक में व्यापारी बन्धुओं को “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत जागरूक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु अपील की गई विशेषतरू ज्वैलर्स की दुकानों पर अन्दर के साथ बाहर की ओर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने हेतु अपील की गई ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर खुलासा करने में मदद मिल सके । गोष्ठी में व्यापारी बन्धुओं से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सुझाव लिये गये तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाने संबन्धी आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई । व्यापारी बन्धुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के निराकरण हेतु संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में आश्वस्त किया गया । व्यापारी बन्धुओं को अपने प्रतिष्ठान से बड़ी धनराशि का परिवहन करते समय स्थानीय पुलिस की सहायता लेने हेतु अवगत कराया गया । गोष्ठी में व्यापारी बन्धुओं द्वारा कुछ विशेष बिन्दुओं पर कार्यवाही की मांग की गई है जिसके संबन्ध में महोदय द्वारा संबन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं । गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थानाक्षेत्र के व्यापारी बन्धुओं के साथ प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण को अपने सर्किल के व्यापारी बन्धुओं के साथ प्रत्येक माह के प्रथम पखवारे में समन्वय गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |