गौरीगंजः यक्ष एप! पुलिस अधीक्षक ने की गोष्ठी
February 17, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज सभागार में यक्ष एप के छठवें टास्क (अपराधी सत्यापन) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक!थानाध्यक्ष भौतिक रूप से तथा थानों पर बीट में तैनात मुख्य आरक्षी व आरक्षी संबन्धित थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ वर्चुअली रूप से उपस्थित रहे । महोदय द्वारा गोष्ठी में प्रतिभाग कर रहे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुये यक्ष एप के माध्यम से त्वरित एवं पारदर्शी प्रेषण, अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा कार्य निष्पादन में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सूचना संकलन की प्रक्रिया को ऑनलाइन दिखाकर बिन्दुवार जानकारी देते हुये प्रशिक्षित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
