बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई। शिविर में छात्राओं को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
संस्कृत विभाग के शोध छात्र विकास मंडल ने स्वयंसेविकाओं को योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिससे अध्ययन में बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं ने ग्राम संपर्क कर मतदान जन-जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रभा गंगवार ने किया। शिविर में विकास मंडल, राजकुमार, अनुष्का गंगवार, शानू गंगवार, संजना, ख्याति, आकांक्षा, फिजा और उर्मिला का विशेष सहयोग रहा।
