Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू न हुआ तो प्रदेशव्यापी छिड़ेगा आन्दोलन! हाईकोर्ट अधिवक्ता चेंबर में संघर्षशील साथियों का हुआ सम्मान


लखनऊ/प्रतापगढ़। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन ने उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद में अधिवक्ता सुभाष मिश्र की हत्या को कानून व्यवस्था के बिगडते हालात की पराकाष्ठा करार दिया है। सोमवार को हाईकोर्ट परिसर कें अधिवक्ता चेंबर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि यूपी में चार चार जिलों में लगातार हुए अधिवक्ताओं की हत्या से प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। उन्होने कहा कि इसके बावजूद सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक नहीं ला रही है। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं पर जिस तरह कातिलाना हमला हो रहा है अब उनका एसोसिएसन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। कार्यक्रम में एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में योगदान देने के लिए उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं को सम्मान पत्र के जरिए सम्मानित भी किया। इनमें वाईएम सिंह यादव, अनिल यादव, हरजीत कौर, सीमा दुबे, पुष्पांजलि पाण्डेय, माया ओझा, नीलू सरोज, नीलिमा जायसवाल, रंजना श्रीवास्तव, नन्दिनी पाण्डेय, खुशी सिंह, ममता चैधरी, कंचन मौर्या, अम्बिका मिश्रा आदि अधिवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्रा व संचालन लखनऊ मण्डल इकाई अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज सिंह व आनन्द पाण्डेय ने किया। इस मौके पर अंकिता भारती, अनुष्का पाण्डेय, सुरभि राय, आयुष त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |