प्रतापगढः अधिवक्ता साथी की हत्या को लेकर जताया आक्रोश
February 23, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। अधिवक्ता साथी की हत्या को लेकर यहां लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कडी कार्रवाई की मांग की है। गोण्डा जनपद में अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्र की हत्या को लेकर यहां लालगंज में सोमवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप उठा। तहसील में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध जताया। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जोरदार मांग उठाई। संघ के पूर्व महामंत्री संतोष पाण्डेय समेत अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों पर कडी कार्रवाई न होने पर विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अधिवक्ता टीपी यादव, सिंटू मिश्र, शैलेन्द्र शुक्ल, केके शुक्ल, अरूण मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, शिवरंजन यादव, पीके वर्मा, राजेश मिश्र, विपिन शुक्ल, विजय कुमार यादव, बीडी पटेल, आदित्य तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ल, अंकित सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
