Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः एनएसएस का लगा विशेष शिविर


अमेठी। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय  केंद्र अमेठी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के चैथे दिन स्वयंसेवकों ने सामाजिक जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। शिविर के अंतर्गत दुरई के पुरवा गांव में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। प्रतियोगिता का विषय सामाजिक सरोकार एवं नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी अभियान, ए आई और समाज रहा। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से महिला शिक्षा, समान अधिकार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार भी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति महिलाओं की भागीदारी और सशक्त स्थिति के बिना संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की दिशा में यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर लाल, साहस के निदेशक लालमणि कश्यप ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। डॉ लाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराती है तथा उन्हें सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाती है। सैटलाइट केंद्र के ओ एस डी और निदेशक ने एनएसएस  के प्रयासों की प्रशंसा की है । शिविर का चैथा दिन सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |