बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के चैथे दिन को “साज-सज्जा दिवस” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय कितनापुर में लक्ष्यगीत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने सड़क सुरक्षा रैली निकालकर ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा हेलमेट पहनने और बाइक धीमी गति से चलाने का संदेश दिया।
18 वर्ष पूर्ण कर चुकी स्वयंसेविकाओं को निर्वाचन मतदान फॉर्म भी वितरित किए गए। शिविर के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास केंद्र की अनामिका ने छात्राओं को साज-सज्जा एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अलका मेहरा, एनएसएस जिला नोडल डॉ. सुनीत कुमार साहनी, डॉ. विकास प्रधान, डॉ. महेश बाबू, डॉ. जगदंबा कुमार गोंड सहित महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. महेंद्र पाल ने मुख्य अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम उनके निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सर्वेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
