Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के बहनोई के पिता का निधन, जन सहयोग कार्यालय में हुई शोक सभा! भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 18 फरवरी को होगा अंतिम संस्कार


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के बहनोई अहिबरन सिंह के पिता राम भरोसे लाल (85 वर्ष) का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार राम भरोसे लाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार जारी था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही भाजपा के अनेक नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य मंत्री के जन सहयोग कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा के उपरांत कार्यालय को बंद कर दिया गया। जानकारी दी गई कि कार्यालय 18 फरवरी को भी बंद रहेगा।

लखनऊ से राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राम भरोसे लाल के निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक और सम्मानित सदस्य को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक सभा में राज्य मंत्री के पिता बाबूराम गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी, राकेश सिंह, सभासद मोनू मिश्रा, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी, विकास वाल्मीकि, मनोज मिश्रा, ओमकार मौर्य, शिशुपाल, भगवान दास, मनीष सक्सेना, बबलू सक्सेना, सुमित पटेल, डब्बू, भानु प्रताप, धर्मेंद्र कुमार (डीके), अनिल राजा बाग, हर्ष ऋषि श्रीवास्तव, नरेंद्र गंगवार, हर प्रसाद, पूर्व प्रधान हीरालाल गंगवार, वेदपाल, नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चैहान, उपाध्यक्ष नितिन सक्सेना, शिवम गंगवार, अमरीश शर्मा, अंबू शाहिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया निवासी राम भरोसे लाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया गया है। परिजनों के अनुसार 18 फरवरी को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |