Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल , केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग पुलिस ने थाना क्षेत्र मे बीते पांच दिन पूर्व एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक के चाचा की शिकायत पर आरोपित बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ घटना के पांच दिन बाद गाडी नम्बर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया नक्स सिटी थाना बिजनौर, लखनऊ निवासी वरुण कुमार के अनुसार बीते 10 फरवरी मंगलवार की शाम आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित सुभानी खेड़ा के पास उसके भतीजे नागेश्वर 28 पुत्र सत्यकुमार अपनी बाइक संख्या यूपी 32 आर ई 3761 से नक्स सिटी विजनौर रोड तेलीबाग कैन्ट होते हुए विभूतिखण्ड गोमतीनगर जा रहा था। इसी दौरान कैन्ट की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप वाहन संख्या यूपी 32 यू एन 6316 ने अनियंत्रित होकर उसके भतीजे की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा गंभीर रूप से  चोटिल हो गया । जिसे चोटिल अवस्था मे उपचार के लिए नजदीकी  संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान पीजीआई  के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते उसने अपने भतीजे का उपचार कराने के बाद स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे गाड़ी नम्बर के आधार पर आरोपित  बोलेरो पिकअप चालक के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित युवक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |