लखनऊ : युवक ने पत्नी समेत पत्नी के मायकेवालों पर छल पूर्वक विवाह रचाने का आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा
February 18, 2026
लखनऊ । आलमबाग आशियाना थाने पर एक अधिवक्ता ने अपनी पत्नी समेत पत्नी के परिवारवालो एवं अन्य के खिलाफ छल कपट पूर्वक शादी रचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। आशियाना के शारदा नगर योजना रजनीखंड में रहने वाले पेशे से अधिवक्ता दिलीप कुमार के अनुसार पारा क्षेत्र में रहने वाले अश्वनी कुमार की मध्यस्थता से वर्ष 2023 मई माह में उनका विवाह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम गोखले मार्ग में बाबू पद पर कार्यरत कामना कुमारी पुत्री रमाशंकर राम निवासी बुद्धेश्वर पारा के साथ हुआ था। विवाह पूर्व उनसे यह बात छुपाई गई कि उनकी पत्नी का विवाह वर्ष 2022 में जनपद इटावा शमशेर सिंह नामक युवक के साथ हो चुका था जो विवाह के 12 दिनों में ही मौत के ग्रास में समा गया था । शादी उपरांत ही उनकी पत्नी उनके भी इंश्योरेंस पॉलिसी और साथ ही मृत्यु उपरांत कौंसिल बार से भी मिलने वाले पैसों के विषय में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करने लगी। पत्नी के इस रवैए से आहत अधिवक्ता ने कोर्ट का सहारा लेते हुए पत्नी कामना, उनकी मां चित्रा देवी,भाई मंगलेश कुमार और इस विवाह में बिचैलिए का रोल अदा करने वाले अश्वनी कुमार के खिलाफ छल कपट पूर्वक विवाह रचाने का आरोप लगा शिकायत की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
.jpg)