Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जूबाए पुरातन के चुनाव की सम्पन्न हुई मतगणना! करुणा शंकर अध्यक्ष व कौशलेश महामंत्री निर्वाचित


प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव की मतगणना आज तीसरे दिन सम्पन्न हो गई। मतगणना के बाद एल्डर कमेटी के चेयरमेन देवनारायण शुक्ल एडवोकेट ने चुनाव परिणाम की घोषणा किया जिसमें करुणा शंकर मिश्रा को अध्यक्ष व कौशलेश कुमार त्रिपाठी को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष को 584 मत मिले जबकि उनके निकततम जय प्रकाश मिश्रा  जे0पी0को 572मत प्राप्त हुए इस प्रकार करुणाशंकर मिश्रा 12 वोट से चुनाव जीत गये इसी पद के प्रत्याशी शिशिर कुमार शुक्ल को 279व गिरीश मिश्रा को 316व हरिकेश बहादुर सिंह को 57 तथा विवेक शुक्ल को 14 वोट प्राप्त हुए।महामंत्री पद के निर्वाचित प्रत्याशी कौशलेश कुमार त्रिपाठी को 865व उनके निकततम प्रत्याशी संजय पाण्डेय को 684,सूर्य प्रकाश शुक्ल को 155, व निर्भय प्रताप सिंह को 111 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु शान्ति भूषण त्रिपाठी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दो उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष कुमार श्रीवास्तव व रवि कुमार द्विवेदी चुने गए इसी प्रकार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु वीर विक्रम सिंह व रिजवान हुसैन चुने गए। कोषाध्यक्ष पद हेतु आनंद कुमार पाण्डेय को निर्वाचित घोषित किया गया है।संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु अभिनव प्रताप सिंह लल्ला व संयुक्त मंत्री प्रकाशन हेतु सतीश कुमार तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया है। चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले ही समर्थक माला पहनाने लगे. जिंदाबाद के नारे से कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय परिसर गुजने लगा, पटाखे दगाये जाने लगे। भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मतगणना 19 से 21 फरवरी तीन दिन तक कराई गई। एल्डर कमेटी के सदस्यों श्रीनाथ गुप्ता मो0रफीक खां, राधेश्याम मिश्रा, सहित पूर्व अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, सुरेश नारायण त्रिपाठी, विजय शंकर त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह जरियारी, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, मान सिंह आदि का चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने में विशेष योगदान रहा.। अधिवक्ताओं के सहयोग हेतु चुनाव कमेटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने बैण्ड बाजे के साथ जुलूस निकाला। समर्थकों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। ज्ञात हो कि गत 18फरवरी को 2074 मतदाताओं में से 1834 मतदाताओं ने मतदान किया था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |