अमेठी। जनपद के एनआईसी सभागार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में माननीय विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता तथा राजस्व, आपदा एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर लाभार्थियों को प्रपत्र एवं धनराशि वितरित की गई। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (क्ठज्) के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि प्रेषित की गई। इसके उपरांत जनपद अमेठी में एनआईसी सभागार में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर प्रमाण पत्र वितरण की औपचारिकता संपन्न की गई। कार्यक्रम में प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेलने वाले किसानों, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों तथा आपदा मित्रों को सामूहिक जीवन बीमा योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा किसानों एवं अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आपदा की स्थिति में उन्हें समयबद्ध राहत मिल सके। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आपदा मित्रों की सराहनीय भूमिका को देखते हुए होमगार्ड भर्ती में उन्हें वरीयता दिए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आवश्यक किट भी प्रदान की जा रही है। सभी आपदा मित्रों का जीवन बीमा भी कराया जा रहा है, ताकि आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान किसी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें बीमा लाभ मिल सके। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।
अमेठीः जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
February 21, 2026