जगदीशपुर: महाशिवरात्रि पर सम्मान समारोह संपन्न
February 15, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। समाज सेवा महान पूर्ण का कार्य माना जाता है। धार्मिक आस्था रखने वाले समाज सेवी द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखते हुए मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। जगदीशपुर विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहब्बत पुर निवासी संजय यादव समाज सेवी एवं भावी प्रधान प्रत्याशी जो समाज सेवा के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर इन्होंने संविधान के चैथे स्तंभ मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस अवसर पर गया बक्स यादव, आंनद पाल, शिव बरन, मंशा राम, दिनेश यादव,राम अभिलाष चैरसिया, नीरज चैरसिया,सुरज लाल यादव, मुजीब, आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
