Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः युवती ने युवक पर शादी रचा दहेज की मांग पूरी न होने परगाली-गलौज, धमकी का लगाया आरोप


लखनऊ । आलमबाग , कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक युवती ने युवक पर शादी रचा दहेज की मांग पूरी न होने पर गाली गलौज मारपीट धमकी का आरोप लगा युवक सहित उसकी माँ के खिलाफ नामजद शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित एल०डी०ए० कालोनी निवासी अनामिका राज पुत्री अभिषेक कुमारके अनुसार बीते 7 जुलाई को ए०एम०सी० अफिसस मेस, नजदीकी तोपखाना बाजार लखनऊ का निवासी विकास चैहान पु० राजेन्द्र कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी और उन्होंने शादी का वादा किया था। आरोप है कि आरोपित विकास चैहान ने बीते 22 जुलाई 25 को उसे आर्य समाज मंदिर अलीगंज में बुला उससे शादी की थी, जिसके सारे आरिजनल डाक्यूमेंट ले लिए थे जो उनके पास हैं। लेकिन शादी के बाद विकास चैहान और उनकी माँ सुनीता चैहान ने उससे मकान और पैसे की मांग की। मकान और पैसे देने से मना करने पर पति विकास चैहान ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी और उसे ब्लॉक कर दिया है और उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। वही पीडिता का कहना था पति विकास चैहान ने उनके पिता के साथ भी हाथापाई की और गाली-गलौज की।जिसके चलते उसने पति सहित ससुरालियों पर धोखाधडी का आरोप लगा नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |