Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर के कमरे में बेड पर मिला बुजुर्ग का शव


लखनऊ । आलमबाग क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर के कमरे में 75 वर्षीय वृद्ध का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। भतीजे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलमबाग पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह घर में मृत अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग की सूचना पुलिस को मिली थी । मृतक राम स्वरूप शुक्ला 75 अविवाहित था और अकेले ही सुजानपुरा मोहल्ले में रहता था जबकि मृतक के अन्य दो भाई कृष्णा नगर क्षेत्र में रहते है। मृतक का भतीजा करन शुक्ला ने मंगलवार सुबह अपने चाचा की मृत होने की सूचना पुलिस को दिया था ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |