Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीपरपुर: आज से बोर्ड परीक्षा शुरू, तैयारियां पूरी


पीपरपुर/अमेठी। श्री आसलदेव इंटर कॉलेज में आज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। विद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। केंद्र पर पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक एवं स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें, जिससे परीक्षा व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |