Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: स्टेशन परिसर मे शोपीस बना दिव्यांग शौचालय


जगदीशपुर/अमेठी। रेलवे स्टेशन परिसर मे बने दिव्यांग व्यक्तियों हेतु बना शौचालय बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है जिम्मेदार आला अफसर बेखबर हैं। जगदीशपुर विकास खंड के अंतर्गत स्थित निहालगढ रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओ का बोलबाला है सबकुछ राम भरोसे है जहाँ लगे शीतल जल प्याऊ महज शोपीस बने हुए है हालत यह है कि उनकी टोटिया तो लगी हैं लेकिन पानी कभी नहीं आता  फिलहाल ठंडी का मौसम तो चला गया लेकिन गर्मी मे क्या आलम होगा यह बताने की जरुरत नहीं है वहीँ दूसरी तरफ परिसर मे बने दिव्यांग शौचालय का हाल और बुरा है जहाँ प्रसाधन के लिए बना शौचालय बंद पडा रहता है जिससे दिव्यांग यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है इस बाबत लोगों का कहना है कि स्टेशन मास्टर की उदासीनता का प्रमाण है कि लोगो को सुविधाओं से  वंचित रहना पड रहा है।इस संबंध मे स्टेशन मास्टर एल एल मीना से फोन द्वारा संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |