जायस: बच्चों की प्रस्तुति देख भावुक हुए अतिथि! मून लैंड इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम
February 17, 2026
जायस/अमेठी। जायस नगर पालिका के मिल एरिया स्थित मून लैंड इंटरनेशनल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक व शैक्षिक विषयों पर आधारित नाटक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों व ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति ने माहौल को भावुक कर दिया।
अभिभावकों और अतिथियों की आंखें नम हो उठीं। मुख्य अतिथि एफडीआई फुरसतगंज के डायरेक्टर सुनील कुमार द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि रायबरेली के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बृजेश सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रस्तुति बड़े शहरों के स्कूलों में भी दुर्लभ है। मुख्य अतिथि सुनील कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि डॉ. बृजेश सिंह अध्यापक प्रबंधन डायरेक्टर मुनलेड इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्यासदृ श्रीमती अनवरतया जी।सेंटर मैनेजर सुधिरा खुल्ला जी कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे प्रियांशी प्रसिद्ध,अपर्णा,अनुष्का,नविकारहे तो पुरस्कार प्राप्त छात्र,एहतेसाम हुसैन, पियूष, हुमेरा,नोमान प्रसिद्ध आनंद को पुरूस्कार देकर सम्मानित करते हुये बच्चों का मनोबल बढाया अंत में स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मशरूर चंदा ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

