Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः किसान नेता समेत चार पर युवती से गैंगरेप का आरोप, प्राथमिकी दर्ज


देवबंद। किसान नेता नौशाद त्यागी समेत चार लोगों के खिलाफ युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर परिवार को ब्लैकमेल कर धन उगाही करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले गंभीरता से जांच की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके अनुसार अंबहेटा गांव निवासी किसान नेता नौशाद त्यागी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके तीन साथियों ने भी उसके साथ अनैतिक संबंध बनाए। युवती का आरोप यह भी है कि आरोपियों ने बदनाम करने की धमकी देकर उसके परिवार से धन उगाही भी की। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है, तहरीर के आधार पर नौशाद त्यागी, नाजिम, मन्नान और अब्दुल रहमान के विरुद्ध गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग समेत संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठिक गई हैं। बताया गया है कि आरोपी नौशाद त्यागी एक किसान संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |