Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: किशोर का शव खेत में बने गड्ढे में मिला


उन्नाव। जनपद  के असोहा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर का शव खेत में बने गड्ढे में मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान सूरज लोध 15 वर्ष  पुत्र रामकुमार लोध के रूप में हुई है। रामकुमार लोध ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे असोहा पुलिस को सूचना दी कि सूरज बुधवार शाम करीब 5 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह गांव के बाहर शंकरपाल के खेत में बने गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही असोहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव पर किसी बाहरी चोट का स्पष्ट निशान नहीं मिला है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतक के पिता रामकुमार लोध ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी कल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सूरज लोध पूर्व में एक हत्या के मामले में बाल सुधार गृह में निरुद्ध था। वह करीब दो माह पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया था। पुलिस इस तथ्य को भी जांच का हिस्सा बना रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |