Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: कॉलेज की छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान


आगरा। कॉलेज, आगरा की छात्राओं ने बी.डी. जैन महाविद्यालय में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयंती ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में इला शर्मा एवं अदिति शर्मा ने प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

छात्राओं ने डॉ. गौरव प्रकाश के मार्गदर्शन में भाग लिया। प्राचार्य प्रो. सी.के. गौतम एवं सांस्कृतिक समिति की संयोजक प्रो. मृणाल शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय में हर्ष एवं गर्व का वातावरण रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |