उन्नाव। जनपद के मौराँवा-पुरवा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 5रू30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। शौच के लिए घर से निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बुजुर्ग को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका क्षत-विक्षत शव बिल्लेश्वर महादेव मंदिर के पीछे मार्ग पर पड़ा मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुसरौर निवासी राजेंद्र मिश्रा (पुत्र रामेश्वर मिश्रा) सुबह घर से निकले थे। गांव के सामने पीपल के पेड़ के पास उन्हें अचानक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मारी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक रुका तक नहीं और बुजुर्ग को घसीटता हुआ मौके से फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मु0अ0सं0 42ध्2026 धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।