आगरा। महादेव इंटर कॉलेज, टीकतपुरा (फतेहाबाद, आगरा) में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्रा व अभिभावक सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर डॉ. मंजू भदौरिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह एवं संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने आयोजकों को इस सुंदर एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
