सुल्तानपुर । जनपद सुल्तानपुर के ब्लॉक अखंड नगर क्षेत्र के बेहराभारी के राजदेई बालिका इंटर कॉलेज में साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। राहुल नगर चैकी इंचार्ज कन्हैया पाण्डेय ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस दौरान, उहोंने इंटरनेट और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों पर विस्तार से बताया। चैकी इंचार्ज ने छात्राओं को अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से दूर रहने की सलाह दी।
चैकी इंचार्ज ने यह भी अस्पष्ट किया कि किसी भी ऑनलाइन धमकी, साइबर बुकिंग या ठगी की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अभिभावकों और पुलिस को सूचित करना चाहिए। उहोंने वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में, छात्राओं ने अपने प्रश्न पूछकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं को शांत किया।
