लखनऊः फांसी का फंदा लगा अधेड़ ने दी जान
February 05, 2026
लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र में गुरुवार सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का शव कमरे में अंगौछे के सहारे लटका मिला ।पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुला मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलमबाग क्षेत्र के बड़ा बरहा में रहने वाले राम कुमार पाल (48) का शव गुरुवार सुबह मकान के निचली तल पर बने कमरे में अंगौछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी ने पति को फंदे से लटका देख चीख पुकार मचाते हुए कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुला सैंपल जांच के लिए भेज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी रामेश्वरी और पुत्री अपूर्वा है जोकि बनारस में रहकर पढ़ाई करती है।
.jpg)