Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः स्वच्छता एवं रखरखाव पर हो विशेष ध्यान- असीम अरुण


कन्नौज। किसी भी इमारत मे स्वच्छता एवं उसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि कितनी भी बेहतर इमारत बनाकर तैयार की जाए यदि उसमें स्वच्छता और उसका रखरखाव ठीक नहीं होगा तो वह इमारत अच्छी नहीं लगेगी और अतिशीघ्र खराब हो जाएगी। उपरोक्त बातें सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज की नवीन कार्यकारिणी को बधाई देने कन्नौज कचहरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं रखरखाव किसी भी इमारत को बेहतर बनाता है। इस दौरान मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कन्नौज बार एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष एडवोकेट रामेंद्र त्रिवेदी ने समाज कल मंत्री समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें अधिवक्ता परिसर के लिए एक आरओ प्लांट ई लाइब्रेरी सहित कई मांगे की गई जिसपर समाज कल्याण मंत्री ने अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महासचिव रामखिलावन यादव कोषाध्यक्ष अमित यादव एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी एडवोकेट कमालुद्दीन खान एडवोकेट नवीन दुबे एडवोकेट नरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट आशीष राठौर एडवोकेट मुनव्वर हसन एडवोकेट मुईन जमा खान एडवोकेट शिवांक बाजपेई एडवोकेट राजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट वाहिद कादरी एडवोकेट अनूप यादव एडवोकेट अहमद हसन हाशमी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |