कन्नौज। जनपद के नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की जयंती बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व मे किया गया जिसमे भारी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
पुष्पांजलि और नमन कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष कलीम खान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित नेताओं ने उनके जीवन संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
समाज को दिया स्वच्छता और शिक्षा का संदेश। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत गाडगे बाबा का जन्म एक अत्यंत साधारण दलित परिवार मे हुआ था लेकिन उनके विचार और कार्य असाधारण थे। उन्होंने कहा कि
ष्संत गाडगे ने अपना पूरा जीवन समाज को कुरीतियों से मुक्त करने मे लगा दिया। उन्होंने हमेशा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और श्हाथ मे झाड़ूश् लेकर समाज को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हमें एक नेक राह पर चलने और शिक्षित बनने का संदेश दिया।
जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी हमेशा उनके दिखाए गए सामाजिक न्याय और समानता के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान सपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे संत गाडगे के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।
इस मौके पर कुक्कू हसीब हसन चैहान सदर विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव राजू अली सहीमुद्दीन खान विवेक पाल चंद्रभान दोहरे आनंद बाबू गुफरान अहमद टींकू पाल आदि लोग मौजूद रहे।
