कन्नौजः एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा किया गया लूट की घटना का खुलासा
February 23, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण मे थाना तालग्राम पुलिस एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत बीते माह को हुई ऑटो और लहंगा चुनरी के पैकेट की लूट की घटना से संबंधित पांच अभियुक्तों को लूटे गये माल व घटना मे प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गत अठ्ठाईस जनवरी को रात्रि करीब 08रू15 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत बिरौली मोड़ के पास ऑटो और लहंगा चुनरी लूट की घटना कारित की गयी थी जिस सम्बध मे थाना तालग्राम पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण वाशिद खां पुत्र आविद खां निवासी ग्राम ढपलपुर भोजपुर जनपद फर्रुखाबाद विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी लेनगांव थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद सादाब खान पुत्र सलीम खान निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी पिथुपुर मेंहदिया थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटा गया माल ऑटो, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल एवं दो अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
