Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः महिला से अभद्रता का मुकदमा दर्ज


प्रतापगढ़। महिला से अभद्रता व जानलेवा धमकी को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र में सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता का आरोप है कि बीती इक्कीस फरवरी की रात करीब नौ बजे गांव के अनिल सिंह दरवाजे पर पहुंचे और अश्लील हरकत करने लगे। शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने पीडिता का मुंह दबा लिया। इसी बीच पीड़िता के पति को आते देख आरोपी भाग निकला। शोर सुनकर आरोपी के पुत्र आनन्द व पत्नी आशा भी वहां पहुंच गयी और गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |