Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः किशोर गायब, दी तहरीर


प्रतापगढ़। किशोर के गायब होने की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले की लालगंज तहसील क्षेत्र में सांगीपुर थाना क्षेत्र के तेलियानी कोठा नेवढ़िया गांव निवासी विजय वर्मा पुत्र अलगू वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बीस फरवरी की शाम करीब चार बजे उसका चैदह वर्षीय पुत्र अभिषेक घर से निकला था। घर वापस न लौटने पर काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नही चला। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |