आगरा। प्रदेश के मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जी ने ताज नगरी फेस-2 स्थित गीत गोविन्द वाटिका जोनिल पार्क में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत कराए गए पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के माध्यम से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत कराए गए कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पार्क में विकसित कराई गई विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थल की स्वच्छता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने पर्यटन विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस मोके पर आगरा के कई जनप्रतिनिधि विजय शिवहरे, डॉ जी एस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह,दिगंबर सिंह धाकरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया,मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष श्रीमती अरुनमोली, श्रीमती श्रद्धा शाण्डिल्यन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
