आगराः प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
February 27, 2026
आगरा । बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में होटल हाॅलीडे इन एम0जी0 रोड हरीपर्वत आगरा में बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमेशमणि त्रिपाठी संयुक्त विकास आयुक्त आगरा मण्डल एवं विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध यादव प्राचार्य डायट आगरा, एडी बेसिक आगरा चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप सिंह, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में मीना मंच, बाल वाटिका के साथ विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है और आज यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितधारकों सम्मानित किए जा रहे नोडल शिक्षक, मास्टर ट्रेनर, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सभी बधाई के पात्र हैं। बालिका शिक्षा के अंतर्गत आज मेरे बदलाव की कहानी एवं कॉमिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कर जनपदों से चयनित होकर आये 40 बच्चों में से मण्डल स्तर पर 10 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर हेतु किया गया। इसमें कु. खनक पी0एम0श्री उ0प्रा0वि0 नगला शादी जसराना, फिरोजाबाद, कु. रचना के0जी0बी0वी0 नौहझील मथुरा, कु. तनु कम्पोजिट विद्यालय नगला कहरी बेवर मैनपुरी, कु. वर्षा उ0प्रा0वि0 पानीगाॅव माॅट मथुरा, कु. दीक्षा कम्पोजिट विद्यालय नगला इमली घिरोर मैनपुरी, कु. भावना पी0एम0 उ0प्रा0वि0 बल्हैरा आगरा, कु. शालिनी उ0प्रा0वि0 सुरेला एका फिरोजाबाद, कु. सौम्या शर्मा के0जी0बी0वी0 फिरोजाबाद नगर क्षेत्र फिरोजाबाद, कु. नेहा के0जी0बी0वी0 राया मथुरा, कु. नव्या पू0मा0वि0 तिलियानी बेवर मैनपुरी चयनित किये गये। सभी चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर मण्डल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही शेष सभी छात्र छात्राओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं जनपदों से आये पूर्व छात्राओंध्अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आयोजक चन्द्रशेखर मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने कहा इस प्रकार का आयोजन जहां एक और बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं वहीं उनकी प्रतिभा को मंच पर आने से शिक्षकों का उत्साह वर्धन होता है। मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ सभी प्रतिभाग करने वाली छात्राएं भी बधाई के पात्र हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन जनपदों से आये मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्णय किया गया। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय एवं शिक्षिका किरन यादव ने किया। कार्यक्रम में मण्डल स्तर पर राकेश कुमार उप निरीक्षक उर्दू, जिला समन्वयक कुलदीप तिवारी, अनुराग कुमार, आनन्द जोशी, डाॅ0 अरूणेश कुमार, रमेश कुमार पारासर, सुन्दर सिंह, प्रदीप चन्द्र दुबे, प्रबल सिंह एवं दीपा रानी सहित शिक्षक, मीना पुष्कर, तेजेंद्र सिंह, प्रेमलता शर्मा, अशोक कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका गौतम, आभा पुरोहित सहित समस्त जनपद के नोडल एसआरजी एवं मास्टर ट्रेनर आदि का विशेष सहयोग रहा।
