लखनऊ। आलमबाग, आलमबाग को कोतवाली इलाके मे संचालित एक ऑटो कम्पनी के निदेशक अपने प्रतिष्ठान के पूर्व कैशियर पर 63,72,463 रुपये के गबन का आरोप लगा नामजद केस दर्ज कराया है आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया
विराम खंड, गोमतीनगर निवासी गगन दीप सिंह नरूला पुत्र स्व० हरिचरन सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर टेढ़ी पुलिया में उनकी श्रेया ऑटो वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी संचालित है जिसके वह निदेशक हैं। आरोप है कि उनकी कंपनी में आकाश श्रीवास्तव निवासी ग्राम कुसैला, थाना महोली, जिला सीतापुर निवासी पूर्व मे कैशियर के पद पर कार्यरत था। उस दौरान उसने बीते 3 जून से 20 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों पर कुल 63,72,463 रुपये निकाल हडप लिये और अब आरोपी कैशियर ने पूछताछ मे उक्त राशि को बैंक में जमा कराने का दावा किया था, लेकिन बैंक खाते के सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि धनराशि जमा नहीं की गई। वही पीडित निदेशक गगन दीप सिंह नरूला का कहना था। उन्होंने कई बार आरोपी केशियर से पूछताछ की लेकिन वह न तो गबन की राशि वापस कर रहा है और न ही कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दे रहा है। जिसके चलते उन्होंने आरोपित कैशियर आकाश श्रीवास्तव पर रूपये गबन का आरोप लगा नामजद शिकायत करने के साथ पुलिस आयुक्त से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस की अनुसार अलाधिकारियों के आदेश पर पीडित की नामजद शिकायत पर गुरूवर को रिपोर्ट दर्ज कर जांच कारवाई की जा रही है
.jpg)