Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इटौंजा में अवैध पटाखा सामग्री को पुलिस ने करवाया नष्ट ! मंगलवार शाम को पटाखा के धमाकों से नागरिक डरें, धमाका की आवाज एक किलोमीटर तक गई


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना महोना रोड पर बाजार आबादी के बीच डंप था मौत का सामान। बुधवार दोपहर बीकेटी एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह व बी.डी.डी.एस लखनऊ की टीम ने इटौंजा में चार अवैध दुकानों से छह टन से ज्यादा विस्फोटक बरामद किया। सोमवार देर रात चार अवैध गोदाम पर हुई छापेमारी में छह टन से ज्यादा 6,358 किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ। मंगलवार दोपहर में तालाब के पास पांच गड्ढे खुदवा कर पटाखा सामग्री को नष्ट कराया गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पटाखा नष्ट करने के समय धमाका इतनी जोर हुआ की एक किलोमीटर तक धमाके की आवाज गई और इटौंजा के नागरिक धमाके से हिल गए। बुधवार दोपहर बी.डी.डी.एस

लखनऊ की टीम व बीकेटी एसीपी इटौंजा अतिरिक्त थाना प्रभारी विनोद यादव समेत अन्य पुलिस बल ने पटाखा सामग्री को नष्ट करवाया। जहां पर भारी मात्रा में पटाखों को डाला चारपहिया पर लादकर शमशान घाट तालाब के पास पहुंचाया गया। इस दौरान चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वही शर्मा ट्रेडर्स दुकान के मालिक ने बताया कि अगर धमाका कहीं हो जाता तो वहां धमाका होने से यहां हमारी दुकानों तक असर पड़ता है,जिससे कि हमको भी नुकसान पहुंच सकता था, बीते मंगलवार शाम करीब 7रू30 बजे हुए पटाखा विस्फोट ने विस्फोट की जगह व आसपास लोगों को भयभीत कर दिया। लोगों का कहना था कि पटाखा विस्फोट से मानो एक पर लगा की धरती हिल गई। वही फायर के अधिकारियों की लापरवाही इस मामले में दिखाई दे रही हैं। स्थानीय कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में इटौंजा थाना से महज 500 मीटर पर आखिर इतना बारूद कैसे भंडारण किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया हैं, पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |